मैं इस ब्लॉग का इस्तेमाल अपनी पसंदीदा कविताओं,कहानियों, को दुनिया के सामने लाने के लिए कर रहा हूँ. मैं इस ब्लॉग का इस्तेमाल अव्यावसायिक रूप से कर रहा हूँ.मैं कोशिश करता हूँ कि केवल उन्ही रचनाओं को सामने लाऊँ जो पब्लिक डोमेन में फ्री ऑफ़ कॉस्ट अवेलेबल है . यदि किसी का कॉपीराइट इशू है तो मेरे ईमेल ajayamitabhsuman@gmail.comपर बताए . मैं उन रचनाओं को हटा दूंगा. मेरा उद्देश्य अच्छी कविताओं,कहानियों, को एक जगह लाकर दुनिया के सामने प्रस्तुत करना है.


Monday, 18 November 2013

याचक-बेनाम कोहड़ाबाज़ारी

जीवन क्या है मानस पट पे
घुमड़ घुमड़ के आते बादल

कभी खुशी के ये उजले बादल
कभी गम के ये काले बादल

कभी भावों से होकर बोझिल
आँखों से बरसते बादल

प्रभु ने सुंदर आकाश दिया
मानस पट पे प्रकाश किया

अहम् स्याही से मानुस ने
बंजारों का विकास किया

ये बंजारे कभी प्रीत सिखाते
अपरिचित को मीत बनाते

कभी मीत बन जाता दुश्मन
कभी दुश्मन को प्रीत सिखाते

प्रभु भावों के रूप अनगिनत
भावों के अनगिनत बादल

इन भावों के पार प्रभु तू
बाधा तेरे ही निर्मित बादल

मेरी धरती पे देना ही है
तो प्रभु ऐसे देना बादल

मानवोचित भावों से वंचित
और प्रभुप्रेम जो संचित



बेनाम कोहड़ाबाज़ारी

No comments:

Post a Comment