मैं इस ब्लॉग का इस्तेमाल अपनी पसंदीदा कविताओं,कहानियों, को दुनिया के सामने लाने के लिए कर रहा हूँ. मैं इस ब्लॉग का इस्तेमाल अव्यावसायिक रूप से कर रहा हूँ.मैं कोशिश करता हूँ कि केवल उन्ही रचनाओं को सामने लाऊँ जो पब्लिक डोमेन में फ्री ऑफ़ कॉस्ट अवेलेबल है . यदि किसी का कॉपीराइट इशू है तो मेरे ईमेल ajayamitabhsuman@gmail.comपर बताए . मैं उन रचनाओं को हटा दूंगा. मेरा उद्देश्य अच्छी कविताओं,कहानियों, को एक जगह लाकर दुनिया के सामने प्रस्तुत करना है.


Friday, 24 January 2014

मैं कौन हूँ-बेनाम कोहड़ाबाज़ारी

      मैं , मेरा मेरा घर
      मेरा छोटा सा घर  
     एक छोटे से गाँव में

     और गाँव
     मेरा गाँव
     मेरा छोटा सा गाँव
     एक शहर के पास

     वो शहर , एक शहर
     वो छोटा सा शहर
     मेरे इस देश में  

     और देश
     ये देश
     मेरा एक देश
     ऐसे सैकड़ो देश
     इस धरती पे

     और धरती
     ये धरती
     मेरी प्यारी धरती
     मेरी छोटी सी धरती
     घुमती गोल गोल
     सूरज के चारों ओर
     अन्य ग्रहों के साथ
     सौर मंडल के हिस्से

     और सूरज
     मेरा सूरज
     मेरा प्यारा सूरज
     घुमता गोल गोल
     अपने सौर मंडल के साथ
     अपने ग्रहों के साथ     
     एक अकाश गंगा के पीछे

     और अकाश गंगा
     मेरी अकाश गंगा
     ये आकाश गंगा
     जहाँ हजारों तारे
     करोड़ो तारे
     जनमते, बनते

     जहाँ ब्लैक होल्स
     हजारों ब्लैक होल्स
     कड़ोरों ब्लैक होल्स
     अनगिनत ब्लैक होल्स

     जहाँ तारे
     हजारों तारे
     कड़ोरों तारे
     बिगड़ते, मिटते

     और ऐसी आकाश गंगा
     हजारों आकाश गंगा
     करोड़ो आकाश गंगा
     अनगिनत आकाश गंगा
     जनमती आकाश गंगा
     बिगड़ती आकाश गंगा
     मिटती आकाश गंगा

     और मैं इनका हिस्सा
     अदना सा हिस्सा

     मैं , मेरा घर
     मेरा छोटा सा घर


बेनाम कोहड़ाबाज़ारी

No comments:

Post a Comment