मैं इस ब्लॉग का इस्तेमाल अपनी पसंदीदा कविताओं,कहानियों, को दुनिया के सामने लाने के लिए कर रहा हूँ. मैं इस ब्लॉग का इस्तेमाल अव्यावसायिक रूप से कर रहा हूँ.मैं कोशिश करता हूँ कि केवल उन्ही रचनाओं को सामने लाऊँ जो पब्लिक डोमेन में फ्री ऑफ़ कॉस्ट अवेलेबल है . यदि किसी का कॉपीराइट इशू है तो मेरे ईमेल ajayamitabhsuman@gmail.comपर बताए . मैं उन रचनाओं को हटा दूंगा. मेरा उद्देश्य अच्छी कविताओं,कहानियों, को एक जगह लाकर दुनिया के सामने प्रस्तुत करना है.


Tuesday, 28 April 2015

आख़िर-ए-शब वो तेरी अँगड़ाई -'अज़ीज़' वारसी

आख़िर-ए-शब वो तेरी अँगड़ाई
कहकशाँ भी फलक पे शरमाई

आप ने जब तवज्जोह फ़रमाई
गुलशन-ए-ज़ीस्त में बहार आई

दास्ताँ जब भी अपनी दोहराई
ग़म ने की है बड़ी पज़ीराई

सजदा-रेज़ी को कैसे तर्क करूँ
है यही वजह-ए-इज़्ज़त-अफ़ज़ाई

तुम ने अपना नियाज़-मंद कहा
आज मेरी मुराद बर आई

आप फ़रमाइए कहाँ जाऊँ
आप के दर से है शनासाई

उस की तक़दीर में है वस्ल की शब
जिस ने बर्दाश्त की है तन्हाई

रात पहलू में आप थे बे-शक
रात मुझ को भी ख़ूब नींद आई

मैं हूँ यूँ इस्म-ब-मुसम्मा 'अज़ीज़'
वारिश-ए-पाक का हूँ शैदाई

No comments:

Post a Comment