मैं इस ब्लॉग का इस्तेमाल अपनी पसंदीदा कविताओं,कहानियों, को दुनिया के सामने लाने के लिए कर रहा हूँ. मैं इस ब्लॉग का इस्तेमाल अव्यावसायिक रूप से कर रहा हूँ.मैं कोशिश करता हूँ कि केवल उन्ही रचनाओं को सामने लाऊँ जो पब्लिक डोमेन में फ्री ऑफ़ कॉस्ट अवेलेबल है . यदि किसी का कॉपीराइट इशू है तो मेरे ईमेल ajayamitabhsuman@gmail.comपर बताए . मैं उन रचनाओं को हटा दूंगा. मेरा उद्देश्य अच्छी कविताओं,कहानियों, को एक जगह लाकर दुनिया के सामने प्रस्तुत करना है.


Friday, 22 May 2015

सरकार नहीं है

हमारे एक मित्र ने
फॉर्म भरा एक्जाम का
और
बछड़े  का उपयोग किया
फ़ोटो के स्थान का

माता के स्थान पर
लिख दिया था गाय
और भेज दिया फिर फॉर्म
करके सारे उपाय

फिर आया एडमिट कार्ड
बछड़े के नाम
धन्य हो एक्जमींनेसन बोर्ड
तुझको शत शत प्रणाम

और कौन कहता है कि
सरकार नहीं है
हनुमानजी के नाम पे मिलता
आधार कार्ड यही है

No comments:

Post a Comment