मैं इस ब्लॉग का इस्तेमाल अपनी पसंदीदा कविताओं,कहानियों, को दुनिया के सामने लाने के लिए कर रहा हूँ. मैं इस ब्लॉग का इस्तेमाल अव्यावसायिक रूप से कर रहा हूँ.मैं कोशिश करता हूँ कि केवल उन्ही रचनाओं को सामने लाऊँ जो पब्लिक डोमेन में फ्री ऑफ़ कॉस्ट अवेलेबल है . यदि किसी का कॉपीराइट इशू है तो मेरे ईमेल ajayamitabhsuman@gmail.comपर बताए . मैं उन रचनाओं को हटा दूंगा. मेरा उद्देश्य अच्छी कविताओं,कहानियों, को एक जगह लाकर दुनिया के सामने प्रस्तुत करना है.


Friday, 19 June 2015

मयांमार युद्ध

मयांमार में जाकर सेना की त्वरित करवाई पर ............................................................

राष्ट्रद्रोह के रावण की सांसो का घोडा ठहर गया
सरहद पार तिरंगा अपना स्वाभिमान से लहर गया
आज सियासत बदल गई है डरते डरते जीने की
उग्रवाद ने नाप देख ली 56 इंची सीने की
आतंकवाद से लड़ने की शक्ति आई दरबार में
इसीलिए सेना ने घुस कर मारा है म्यांमार में
अरे शरीफों आँख खोलकर समझो जरा इशारों
को
राख समझकर अब मत छूना आग्नेय अंगारों को
वर्ना घायल रावलपिंडी अपना खुदा पुकारेगी
जब भारत की सेना अबकी अंदर घुसकर मारेगी
लाल रंग के बलिदानों से अजर अमर यह खाकी है
अरे मियां ये ट्रेलर है पूरी पिक्चर तो बाकी है

No comments:

Post a Comment