मैं इस ब्लॉग का इस्तेमाल अपनी पसंदीदा कविताओं,कहानियों, को दुनिया के सामने लाने के लिए कर रहा हूँ. मैं इस ब्लॉग का इस्तेमाल अव्यावसायिक रूप से कर रहा हूँ.मैं कोशिश करता हूँ कि केवल उन्ही रचनाओं को सामने लाऊँ जो पब्लिक डोमेन में फ्री ऑफ़ कॉस्ट अवेलेबल है . यदि किसी का कॉपीराइट इशू है तो मेरे ईमेल ajayamitabhsuman@gmail.comपर बताए . मैं उन रचनाओं को हटा दूंगा. मेरा उद्देश्य अच्छी कविताओं,कहानियों, को एक जगह लाकर दुनिया के सामने प्रस्तुत करना है.


Saturday, 20 June 2015

रेत के समन्‍दर में सैलाब-ईश्‍वर दत्‍त माथुर

रेत के समन्‍दर में सैलाब आया है
न जाने आज ये कैसा ख़्वाब आया है

दूर तक साँय-साँय-सी बजती थी शहनाई जहाँ
वहीं लहरों ने मल्‍हार आज गाया है ।

अजनबी खुद परछाई से भी डरता था जहॉं
वहीं आइना खुद-ब-खुद उग आया है ।

अनगढ़ा झोंपड़ा मेरे सपनों का महल होता था
मेरे बच्‍चों को फिर वो ही ख़्वाब भाया है ।

करेगा कौन प‍रवरिश मेरी विरासत की
यही सोच के हर बार दु:ख में गीत गाया है ।

No comments:

Post a Comment